शहडोल चार सगे भाई, चाचा-भतीजा समेत नौ की मौत से गांव में मातम, खाने का भी नहीं था इंतजाम

चार सगे भाई, चाचा-भतीजा समेत नौ की मौत से गांव में मातम, खाने का भी नहीं था इंतजाम


शहडोल। रोजगार की तलाश में महाराष्ट्र गए मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के अंतौली गांव के युवक औरंगाबाद में रेल हादसे का शिकार हो गए। शहडोल के 11 श्रमिकों की मौत हो गई। 


शनिवार को इस गांव में एक साथ नौ अर्थियां उठेंगी। यह लोग एक ही मोहल्ले के रहने वाले थे। नौ लोग रिश्तेदार हैं। रिश्तेदारों में चार सगे भाई और चाचा-भतीजा हैं। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। अंतौली गांव में रहने वाले रामनिरंजन के तीन बेटे थे। इनमें से दो रावेंद्र और निर्वेश स्टील कंपनी में काम करने गए थे। दोनों हादसे का शिकार हो गए।


इसी प्रकार गजराज सिंह के दो बेटे और दो बेटियां थीं। गजराज के दोनों बेटे बुद्घराज सिंह और शिवदयाल सिंह भी इस हादसे का शिकार हुए हैं। वहीं चाचा धन सिंह के साथ काम करने गया दीपक सिंह भी हादसे का शिकार हो गया। रामनिरंजन और गजराज सिंह भी रिश्ते में दूर के भाई लगते हैं। दोनों खुश थे कि उनके दो-दो बेटे आज घर आने वाले हैं। रामनिरंजन सुबह से खेत का काम निपटा रहे थे और गजराज सिंह घर की तैयारी में जुटे हुए थे। तभी अधिकारियों ने घटना की जानकारी दी। गजराज सिंह के परिवार के पालन-पोषण की जवाबदारी उनके दो बेटों पर थी और दोनों हादसे का शिकार हो गए। अब सिर्फ दो बहनें बची हैं।


Popular posts
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुक्रवार को मस्जिद से अजान पर बड़ा फैसला दिया है
प्रयागराज गुरुवार को 10 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, इसमें 12 मई को जन्मी नवजात बच्ची भी संक्रमित पाई गई है.
भारत सरकार ने प्रवासी मजदूरों के लिए बड़ा एलान किया है.
नई दिल्ली, रेल मंत्री पीयूष गोयल कहा है राज्यों की ओर से इसकी अनुमति नहीं मिल रही है हर दिन 300 ट्रेनें चलाने को तैयार हैं,
मुंबई, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घरों और धर्मस्‍थलों से सोना निकलवाने की सलाह देकर महाराष्‍ट्र के पूर्व मुख्‍यमंत्री पृथ्‍वीराज चव्‍हाण और कांग्रेस नेता फंसते नजर आ रहे हैं